फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATS gets important clues

एटीएस को हाथ लगे अहम सुराग

Sun, 17 Sep 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 17 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
एटीएस द्वारा लखनऊ में पकड़े गए बांग्लादेशियों के कमरों की तलाशी लेने के बाद अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली गई है। बताया जा रहा है कि एटीएस के हाथ बड़ी जानकारी लगी है। जिसे अधिकारी अभी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।      
विज्ञापन


लखनऊ में बांग्लादेशी आतंकियों के पकड़े जाने के बाद एटीएस ने सहारनपुर में ही डेरा डाल दिया है। देवबंद में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एटीएस की टीम लखनऊ में पकड़े गए बांग्लादेशी तीनों आतंकियों के कमरों को पहले ही खंगाल चुकी है।
विज्ञापन


एटीएस ने इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी गुप्त रूप से छानबीन की है और कई लोगों से पूछताछ की है। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक एटीएस को आतंकी गतिविधियों से संबंधित बड़ी जानकारी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी आतंकी सहारनपुर और आसपास के शहरों में संगठन को बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश से आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को यहां शरण देकर फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य अभिलेख तैयार कर यहां का स्थायी नागरिक बनाने की मुहिम चलाई जा रही थी। फिलहाल एटीएस के पास और भी काफी जानकारी एकत्रित हो चुकीं हैं। 


जिसे अधिकारी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एटीएस के पास पकड़े गए बांग्लादेशी आतंकिया द्वारा बताए गए लोगों की सूची है। जिसके आधार पर एटीएस छानबीन कर रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed