फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   at manipulating Student] struggle in students

छात्रा से छेड़छाड़ पर छात्रों में संघर्ष

Wed, 01 Mar 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
at manipulating Student] struggle in students
छेड़छाड़ को लेकर स्कूल में हुए संघर्ष में घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में पेपर मिल रोड पर छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों गुटों में डंडे, सरिया, पत्थर और बेल्टें चलीं। जिससे वहां भगदड़ मच गई। संघर्ष में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूल के प्रबंधक के साथ भी हाथापाई की गई। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


पेपर मिल रोड स्थित जय हिंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले के ग्राम लाखनौर एवं शेखपुरा के छात्रों में पास के ही एक स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने को लेकर कई दिनों से तनाव चल रहा था। मंगलवार को इस स्कूल में परीक्षाओं का अंतिम दिन था और दोपहर लगभग 12 बजे परीक्षा समाप्त करके अपने घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान कक्षा 11 के एक छात्र ने स्कूल के बाहर पहले से ही खड़े बाहरी कुछ युवकों के स्कूल के अंदर बुला लिया और कक्षा में से ही दो छात्रों को जबरन घसीटते हुए स्कूल के बाहर ले गए। यह देख स्कूल के अन्य छात्र भी दौड़े और फिर दोनों गुट आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर से जमकर डंडे, सरिया, बेल्ट, चेन, पत्थर चले। जिससे स्कूल में और सड़क पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक बालेश्वर त्यागी बाहर की ओर दौड़े तो गुस्साए कुछ युवकों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। इस संघर्ष में कई छात्रों को चोटें आईं। दो छात्र जुल्फिकार और कामरान को अधिक चोटें आईं। स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कि सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गुटों के छात्र फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसलिए हुआ विवाद ःजय हिंद पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच संघर्ष पास के ही एक स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि इस स्कूल के छात्र ने पास के ही स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ की थी। इस बात को लेकर छात्रों के दोनों गुटों में तनाव बना हुआ था।

पहले भी हो चुका विवाद ः छात्रा से ही छेड़छाड़ के मामले में छात्रों के बीच यह विवाद पहले भी हो चुका है। पास के ही स्कूल की छात्रा ने जय हिंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बालेश्वर त्यागी को उनके स्कूल के छात्रों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ की शिकायत भी की थी। जिस पर प्रबंधक ने छात्रों के बीच हुए विवाद की जानकारी उनके परिजनों को दी थी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उस समय छात्रों के परिजनों के सामने उनका समझौता करा दिया गया था। 


संघर्ष के आरोपी छात्र निलंबित  
प्रबंधक बालेश्वर त्यागी ने बताया कि मामले में एक छात्र का स्कूल  से निलंबन कर दिया गया है। जांच में किसी अन्य छात्र की गलती पाई गई तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed