{"_id":"58b31aec4f1c1bbe56830f9e","slug":"animals-killed-five-robbers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर पशु लूटने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर पशु लूटने वाले पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुलासा करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह के ग्राम जंधेड़ा में 20 जनवरी की रात को डकैतों ने ग्रामीण की हत्या कर तीन भैंस लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, बोलेरो बरामद की है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। ग्राम जंधेड़ा में 20 जनवरी की रात को डकैतों ने घेर में सो रहे 55 वर्षी लिल्ला उर्फ चतर सिंह को बंधक बनाकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर उनकी हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद डकैतों ने घेर में बंधीं तीन भैंस खोल लीं और बोलेरो में भरकर ले गए। एसएसपी ने हत्या और डकैती के खुलासे के लिए गंगोह थाना प्रभारी योगेश शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी अनिल कपरवान, सर्विलांस टीम प्रभारी मुबारिक हसन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 फरवरी की रात लगभग साढ़े 12 बजे नकुड़ रोड स्थित सलारपुरा चौराहा से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो हत्या एवं डकैती के मामले का खुलासा हुआ।
एसएसपी लव कुमार ने मामले में बताया कि पकड़े गए पांच लोगों का गैंग लीडर आशु उर्फ आस मोहम्मद निवासी चौसाना, जिला शामली है जो अभी फरार है। आशु ने पांचों साथियों के साथ मिलकर 20 जनवरी की रात को ग्राम जंधेड़ा के बाहर सड़क के पास बने एक मकान में घुस गए।
सबसे पहले उन्होंने चारपाई पर सो रहे लिल्ला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर उसके हाथ पांव बांध दिए। फिर भी विरोध करता रहा तो उसकी हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद उसके घेर में बंधी तीन भैंसों को बोलेरो में लादकर ले गए और इन भैंसों को गंगोह स्थित फिरोज कुरैशी के स्लाटर हाउस पर बेच दिया। वहां से मिले रुपयों को उन्होंने आपस में बांट लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम तसव्वर, जुनेद उर्फ लालू निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह, शिवा निवासी मोहल्ला छता काना थाना गंगोह, शौकीन निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना गंगोह एवं दानिश निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना गंगोह बताया है।
पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, नगदी तथा एक गाड़ी बरामद की है। जबकि इनका मुख्य सरगना आशु उर्फ आस मोहम्मद निवासी चौसाना, थाना झिंझाना, शामली तथा स्लाटर हाउस संचालक फिरोज कुरैशी निवासी मौहल्ला कुरैशियान थाना गंगोह फरार हैं।
मुकीम काला के नाम से मांगी थी रंगदारी ः तसव्वर पर पहले भी जनकपुरी थाना में दो मामले दर्ज हैं। तसव्वर से पुलिस एक बार 10 बाइकें भी बरामद कर चुकीं हैं। जबकि तसव्वर के भाई ने जून 2015 में गंगोह क्षेत्र के हाजी इलियास से मुकीम काला के नाम से रंगदारी भी मांगी थी।