{"_id":"58b70c544f1c1b3f06831d64","slug":"anger-against-the-police-burst-in-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर में पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर में पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिसे उलझते मृतक निखिल के पिता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में छात्र निखिल सैनी आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर कोतवाली पर जमकर हंगामा काटा।
आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर चूड़ियां फेंकते हुए तोड़फोड़ की और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले। मामला बढ़ता देख आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। बाद में कोतवाल द्वारा प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ही प्रदर्शनकारी शांत होकर वापस लौटे।
विज्ञापन
छठी कक्षा के छात्र निखिल सैनी की आत्महत्या और नगर के एक नेता द्वारा एक महिला के मकान पर कब्जे के मामले में पुलिस पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए गंगोह विकास संघर्ष समिति ने बुधवार दोपहर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
दोपहर को छात्र निखिल सैनी की शोक सभा के बाद वहां से समिति सदस्यों और परिजनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और मोहल्लेवासी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली के गेट पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया।
करीब आधा घंटा तक शांतिपूर्वक धरना देने के बावजूद पुलिस द्वारा अनदेखी किए जाने से महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुलिस कर्मियों पर चूड़ियां फेंकी और कुर्सियां तोड़ डाली। सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले।
कोतवाल योगेश शर्मा ने अपने कक्ष से बाहर आकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे शांत नहीं हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक-झोंक हुई। स्थिति तनावपूर्ण देख नकुड़ और तीतरो थानों से भी फोर्स बुला ली गई।
बाद में पुलिस ने निखिल के पिता से बात कर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
धरना देने वालों में निखिल के पिता रविंद्र सैनी, विपिन सैनी, माता सुषमा सैनी, बालेश सैनी, सुखचैन सैनी, राजबाला, रीना, रानी, मुन्नी, शिमला, सरोज, प्रेमो, रेखा सैनी, मोनू कुमार, नरेंद्र सैनी, मुकेश राणा, राकेश आर्य, मुकेश सैनी, जितेंद्र सैनी, राकेश शर्मा, अंकुर प्रजापति, धर्मेंद्र सैनी, नीरज सैनी, गगन गर्ग,
ब्रजपाल सैनी, इरफान अलीम कुरैशी, सभासद हारुण चौधरी, गयूर चौधरी, वासिल खान सन्नी, मितल, सुमेरचंद, रविंद्र कुमार, विपिन, तारिक भट्ट, प्रवीण कुमार, नौशाद आदि शामिल रहे।