{"_id":"5a3586824f1c1bc8678c1d30","slug":"ambulance-not-delivered-paid-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस मिली नहीं, कर दिया भुगतान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस मिली नहीं, कर दिया भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी शपथ लेते ही एक्शन के मूड में आ गए हैं। शनिवार को उन्होंने पालिका के कई विभागों का निरीक्षण किया। साथ ही वर्ष 2016 में खरीदी गई दो ईको एंबुलेंस पालिका में उपलब्ध न होने पर अधिशासी अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
शनिवार को पालिका में निरीक्षण करने पहुंचे चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित नलकूपों के विषय में जानकारी ली। साथ ही मोहल्ला सराय पीरजादागान, पठानपुरा लाम, खानकाह इंदिरा पार्क, कोहला बस्ती में खराब पड़े नलकूपों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए।
जबकि मोहल्ला अब्दुल हक टपरी, जनकपुरी, छतरी का कुआं, जोशीवाड़ा, बड़े भाईयान, कायस्थवाड़ा, दारुल उलूम वक्फ, लहसवाड़ा, मदीना कालोनी आदि स्थानों के नलकूपों को शीघ्र ठीक कराए जाने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि यह सभी नलकूप वर्ष 2013 में स्थापित किए गए थे। इतने कम समय में नलकूपों का बंद होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
इसके साथ ही नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को वार्ड वार अतिरिक्त 50-50 सफाई कर्मचारी तैनात कर सफाई व्यवस्था तथा पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कहा गया।
पालिकाध्यक्ष ने वर्ष 2016 में खरीदी गईं दो ईको एंबुलेंस पालिका में न मिलने पर ईओ को जांच करने के आदेश दिए हैं। बताया कि 20 दिसंबर 2016 को प्रस्ताव संख्या 8 के अनुपालन में दो इको एंबुलेंस खरीदने के लिए अंबाला रोड सहारनपुर स्थित एटलायर ऑटो मोबाइल के प्रबंधक को आर्डर दिया गया था।
जबकि यह एंबुलेंस पालिका को प्राप्त नहीं हुई और न ही कहीं इंद्राज हैं। आरोप लगाया कि बिना एंबुलेंस प्राप्त किए इनका भुगतान भी चेक द्वारा कर दिया गया। चेयरमैन ने ईओ को शीघ्र जांच कर इसकी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।