फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Afzal's murder arrested

अफजल का हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Wed, 27 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Afzal's murder arrested
बड़गांव थाने में अफजल हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहेड़ा बुजुर्ग गांव में अफजल की हत्या अप्राकृतिक संबंधों के चलते रुपयाें के लेनदेन के विवाद में गांव के ही एक युवक व उसकी मां ने मिलकर नलकूप के गहरे गड्ढे में गिराकर ईंटों से कुचलकर की थी।
विज्ञापन


हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद कर उसका चालान किया है। जबकि मां की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी किन्नर की वेशभूषा में रहता है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को बेलड़ा बुजुर्ग गांव निवासी ताहिर का 14 वर्षीय पुत्र अफजल अपने खेतों में पशुओं के लिए बरसीम लेने जाते समय लापता हो गया था। सोमवार की सुबह अफजल का शव खून से लथपथ हालात में खेतों के पास महेशपुर निवासी बुद्धू पुत्र हुकम सिंह के बंद पड़े निजी नलकूप के गड्ढे में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को कई घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया, जिसके बाद सीओ देवबंद योगेंद्रपाल सिंह ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने का भरोसा दिला कर शव उठवाया था।

इसके बाद पुलिस मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर जांच की, इसमें पुलिस ने बेलड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय लाखन पुत्र बाबूराम को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर खेतों से गेहूं काटते समय हिरासत में लिया। पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया।

बताया कि उसके साथ अफजल अप्राकृतिक संबंध बनाता था। इसकी एवज में रुपये देने तय होते थे, लेकिन वह कई बार से रुपये नहीं दे रहा था। घटना वाले दिन भी उसने 500 रुपये तय किए और वह उसे बुद्धु के बंद पड़े नलकूप पर ले गया।

वहां उसने उसे पहले रुपये दिए जाने की मांग की। इसी को लेकर उसकी अफजल से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पीछे से उसकी मां भी मौके पर आ गई और दोनों ने मिलकर उसे गड्ढे में धक्का दे दिया तथा ऊपर र्से इंटें बरसा कर हत्या कर दी।
 
इसके बाद ऊपर से कुछ मिट्टी और ईंटें डालकर लाश को छिपा दिया। मृतक का मोबाइल लेकर वह अपने घर चले गए। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि लाखन की निशानदेही पर उसके घर से अफजल के मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया।

लाखन का चालान कर दिया गया है, जबकि उसकी मां ज्ञानबती पत्नी बाबूराम को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, एसपी देहात जगदीश प्रसाद शर्मा ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 


किन्नर की वेशभूषा में रहता है लाखन
बड़गांव। हत्यारोपी लाखन किन्नर की वेशभूषा में रहता है। उसने अपने दोनों कान में बाली भी पहन रखी है और बालों की चोटी भी बनाता है। ग्रामीणों के अनुसार वह कुछ रुपये लेकर शादी-ब्याह में नाचने का काम भी करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed