फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aditya was murdered ruthlessly

बेरहमी से की गई थी आदित्य की हत्या

Mon, 20 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aditya was murdered ruthlessly
आदित्य हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के जंगल में हुई आदित्य शर्मा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी मुखिया उर्फ बबलू फरार हो गया।
विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटव नगर निवासी आदित्य शर्मा (23 वर्ष) को उसका दोस्त मुखिया उर्फ बबलू निवासी झबरपुर, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर बुलाकर अपने साथ अपने मामा के यहां एक विवाह समारोह में डांस कराने के लिए ग्राम शेरपुर लेकर गया था।
विज्ञापन


लेकिन, जब वह दो दिन तक नहीं लौटा तो उसके पिता रविंद्र शर्मा ने कुतुबशेर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आदित्य का साथी मुखिया उर्फ बबलू अपने मामा के यहां शादी में डांस कराने के लिए उसको 26 फरवरी को घर से लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने शेरपुर, शाहपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने दोनों युवकों के हवाले से बताया कि 27 फरवरी को शेरपुर में शादी में मढ़े के दिन किसी बात को लेकर मुखिया और आदित्य में झगड़ा हो गया, जिसके बाद मुखिया ने आदित्य को सबक सिखाने की योजना बनाई।

27 फरवरी को मुखिया बहाने से आदित्य को शेरपुर गांव से बाहर ले आया, जहां उसने अपने दो अन्य साथियों को साथ लिया और फिर शेरपुर के पास छाछरेकी के जंगल में पहुंच कर चारों ने शराब पी।

जब आदित्य शराब के नशे में धुत हो गया तो मुखिया ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मुखिया एवं उसके दोनों साथी भाग गए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम प्रिंस निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड बताया। एसपी सिटी ने बताया कि


दोनों युवकों की निशानदेही पर शनिवार को ग्राम शेरपुर के जंगल में छाछरेकी के निकट पुलिस को आदित्य का शव कंकाल के रूप में बरामद हुआ। उसके पास से ही उसके डांस के कपड़े बरामद हुए। आदित्य के भाई वरुण एवं उसके बहनोई सतेंद्र शर्मा ने उसकी पहचान की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed