फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A dog roaming in the village with a man's hand, sensation

आदमी का हाथ लेकर गांव में घूमता रहा कुत्ता, सनसनी

Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
A dog roaming in the village with a man's hand, sensation
ग्रामीण का शव मिलने पर आए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव लुंढी में मानसिक रूप से बीमार चल रहे गए ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को एक कुत्ता शव का एक हाथ लेकर गांव में पहुंचा तो सनसनी मच गई। खोजबीन के बाद शव गांव के बाहर हरपाल मार्ग पर मिला है। 
विज्ञापन


शव को कुत्ते नोंच चुके थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारजनों के अनुरोध पर बिना किसी कार्रवाई के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव लुंढी में कुत्ते एक आदमी का हाथ मुंह में लिए गांव में घूमते दिखाई दिए तो ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कुत्तों से हाथ छुड़ाया और इसके बाद उन्होंने शव की तलाश की तो जंगल में हरपाल रोड पर एक शव मिला। शव की शिनाख्त 47 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र बाबूराम के रूप में हुई। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र दो दिन से लापता चल रहा था। उसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज करा रखी थी। कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश गिरी मौके पर पहुंचे जांच की। 

ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन सही नहीं था। मृतक के बेटे रोहित शर्मा ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।


हालांकि पिछले दिनो आदमखोर कुत्तों द्वारा की गई घटनाओं से इस बात की भी संभावना है कि कहीं बिजेंद्र को कुत्तों ने ही निवाला न बना लिया हो। बता दें कि कुत्तों द्वारा एक माह पूर्व चिलकाना क्षेत्र में एक बच्चें को नोच नोच कर खा लिया गया था। इसके बाद इसी क्षेत्र में एक अन्य बच्चें पर हमला कर उसे किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed