फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A crook caught with six crude bombs

छह देसी बम के साथ एक बदमाश पकड़ा

Thu, 12 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना Updated Thu, 12 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
A crook caught with six crude bombs
बरामद किए गए देसी बम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा की ओर से छह देसी बम लेकर अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर की ओर आ रहे हत्या, लूट, डकैती के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सतेंद्र से आठ देसी बम समेत तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित के अनुसार बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा का रहने वाला एक बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए गांव घोड़ों पिपली के रास्ते चिलकाना क्षेत्र में आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव नारायणपुर के गेट के पास घेराबंदी के लिए डेरा डाल दिया। 
विज्ञापन


सुबह लगभग 10 बजे पुलिस ने तीन लोगों को एक बाइक पर आते हुए देखा। पुलिस ने संदेह होते ही उनकी घेराबंदी कर ली और उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीनों व्यक्ति भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तीनों का पीछा किया, उनमें से एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दो अन्य दोनों फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को छह देसी बम, एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। बरामद बम में प्रत्येक का वजन 70-80 ग्राम बताया गया है, जिनमें कांच भी भरा हुआ था। 

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम हरियाणा के यमुनानगर जिले के बाबा कालोनी, थाना फरकपुर निवासी सतेंद्र बताया। एसओ पीयूष दीक्षित ने बताया कि पकड़ा गया सतेंद्र पर हत्या, लूट, डकैती तथा चोरी समेत कई धाराओं में यमुनानगर के थाना सिटी और थाना फकरपुर में 27 मामले दर्ज हैं।   


जमीन में दबाए बम 
पीयूष दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सभी देसी बमों को सुरक्षा की दृष्टि से गुप्त स्थान पर जमीन में दबा दिया है तथा बम निरोधक विभाग को सूचना भेज दी गई है ताकि वह शीघ्र ही बमों को निष्क्रिय कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed