{"_id":"6acb8ac98a866c7f980781f6","slug":"pickup-falls-into-500-foot-deep-gorge-in-bhawanagar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172183-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
किन्नौर जिले के भावानगर के समीप खाई में गिरी पिकअप। स्रोत : जागरूक पाठक
शनिवार रात हुआ हादसा, दोनों मृतक चौपाल के रहने वाले
कटगांव से सेब की क्रेटें लेकर टापरी जा रहे थे दोनों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर क्षेत्र में शनिवार रात को एनएच-पांच से एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। भावानगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार चौपाल निवासी सुनील कुमार, पुत्र श्याम सिंह ने 10 अक्तूबर की रात पुलिस थाना भावानगर में सूचना दी कि उसकी पिकअप गाड़ी एचपी 08ए-3774 का कोई पता नहीं चल रहा है। इसके बाद 11 अक्तूबर की सुबह सूचना मिली कि उक्त पिकअप शेरपा कॉलोनी से आगे काफनू की तरफ एनएच से नीचे करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरी हुई है। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिमला जिला के चौपाल निवासी 37 वर्षीय दयानंद और 24 वर्षीय उमेश के रूप में हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों युवक कटगांव से सेब की क्रेटें लेकर टापरी की ओर जा रहे थे, जैसे ही गाड़ी शेरपा कॉलोनी से आगे पठानकोट नाले के समीप पहुंची तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। रविवार को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे। पुलिस ने दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
कोट
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी भावानगर वरुण पटियाल ने बताया कि सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद भावानगर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।