{"_id":"6acbd2878513736d3501447a","slug":"son-beat-his-disabled-mother-to-death-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137563-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेटे ने दिव्यांग मां को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेटे ने दिव्यांग मां को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी 08 घटना के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद लोग। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र के बक्टा खुर्द गांव में शनिवार रात एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी 55 साल की दिव्यांग मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने आईं दो मासूम भतीजियों और मामा को भी आरोपी और उसकी पत्नी ने बेरहमी से पीटा। घटना के बाद आरोपी दंपती घर से भाग गए।
बक्टा खुर्द गांव निवासी भोले निषाद (38) ने बताया कि उसका छोटा भाई जुगुल किशोर उर्फ अरविंद (33) शनिवार रात नशे में घर पहुंचा और बड़े भाई को गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों में मारपीट होने लगी। चारपाई पर लेटी दिव्यांग मां सवारियां (55) ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की तो अरविंद आग बबूला हो गया और मां पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उनकी चीख सुनकर भोले की 13 साल की बेटी रोशनी और आठ साल की मुन्ना देवी दौड़ीं तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
शोर सुनकर आरोपी की पत्नी अनीता भी लाठी लेकर आ गई और पति के साथ मिलकर सबको पीटने लगी। पड़ोस में रहने वाले मामा बुद्धीलाल बचाने आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। जब परिजन संभले तो देखा सवारियां की मौत हो चुकी थी। सिर और पीठ पर गहरे जख्म थे।
विज्ञापन
भोले ने बताया कि उनके बचपन में ही पिता की मौत हो गई थी, तभी से वह मां के साथ ननिहाल बक्टा खुर्द में रह रहा था। उनका पैतृक गांव पहाड़ी थाना क्षेत्र का लोहदा है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। भोले ने बताया कि भाई जुगुल ने रायबरेली निवासी अनीता से प्रेम विवाह किया था। सरधुआ थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी जुगुल किशोर और उसकी पत्नी अनीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों भाग निकले हैं, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुजुर्ग सवारियां का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।