{"_id":"5c55f1bbbdec22737b7b7df4","slug":"91549136315-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तोड़ी पुलिस चौकी से सटी एटीएम मशीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तोड़ी पुलिस चौकी से सटी एटीएम मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने तोड़ी पुलिस चौकी से सटी एटीएम मशीन
गागलहेड़ी। पुलिस चौकी और पुलिस सहायता केंद्र से मात्र पचास मीटर की दूरी पर स्थित एटीएम को चोरों ने बीती रात उखाड़ डाला। हालांकि चोर एटीएम का कैश बॉक्स तोड़ने में विफल रहे। चोरी की सूचना मिलने के बाद भी दोपहर तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चौकी और पुलिस सहायता केंद्र के पास हुई घटना से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
कस्बे के मैन चौक पर इंडिया नंबर वन एटीएम स्थित है। जो पुलिस चौकी और पुलिस सहायता केंद्र से मात्र पचास मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार रात चोरों ने एटीएम के केबिन के अंदर घुसकर उसमें रखी एटीएम मशीन को उखाड़ दिया और पैसे निकालने का प्रयास किया। हालांकि चोर एटीएम की कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए। सुबह होने पर पड़ोस के दुकानदारों ने एटीएम मशीन को उखड़े हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना मिलने पर भी स्थानीय पुलिस दोपहर तक भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने सीओ सदर चौब सिंह को चोरों द्वारा एटीएम उखाड़ने की सूचना दी।
व्यापारियों का कहना है की जब पुलिस चौकी के पास ही एटीएम ही सुरक्षित नहीं है तो अन्य प्रतिष्ठान कैसे सुरक्षित रहेंगे। बता दें कि इससे पहले भी गांव ढाल्ला चोरा में भी एटीएम उखाड़ने को घटना हो चुकी है। जिसमें शामिल चोरों का आज तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया की एटीएम उखाड़ने की जांच की जा रही है। एटीएम अधिकारियों से बात की गई है उन्होंने बताया की एटीएम पिछले दस दिन से खराब पड़ा था। फिलहाल एटीएम में कोई कैश भी नहीं था। उन्होंने बताया कि स्टाफ कम होने की वजह से पुलिस विलंब से पहुंची।