{"_id":"5c2faf34bdec2256ad22d94e","slug":"91546628916-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम की हत्या के आरोप में पति गिरफ़तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनम की हत्या के आरोप में पति गिरफ़तार
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली के मोहल्ला गोपालनगर में तीस दिसंबर की रात हुई सोनम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या के दो अन्य आरोपियों सोनम की सहेली एवं मकान मालकिन को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।
नगर कोतवाली के मोहल्ला गोपालनगर निवासी सोनम (28 वर्ष) पत्नी कैलाश की उसके दुपट्टे से ही गला घोंटकर एवं सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी थी। सोनम के पिता रमेशचंद ने पहले तो अपने दामाद कैलाश को निर्दोष बताया था तथा पुलिस पर कैलाश को फंसाने के प्रयास का भी आरोप लगाया था। लेकिन हत्या के चौथे दिन रमेश चंद ने सोनम के पति कैलाश, सहेली तथा मकान मालकिन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
शुक्रवार को पुलिस ने जांच के बाद पति कैलाश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस ने सोनम की सहेली और मकान मालकिन को निर्दोष बताते हुए क्लीनचिट दे दी है। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि सोनम लगातार कैलाश से काम करने के लिए कहती थी। बच्चों के स्कूल की फीस नहीं जा पा रही थी। जबकि कैलाश हलवाई का काम करता था। जिसमें कभी काम मिल जाता था तो कभी खाली रह जासता था। इसलिए पति और पत्नी में तनाव रहता था। 30 दिसंबर को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर कैलाश ने घर में ही रखे डंडे से सोनम के सिर पर प्रहार कर दिया। उसके बाद दुपट्टे से गला घोंट दिया और उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। बाद में दुपट्टे में गांठ लग जाने के कारण कैलाश ने चाकू से दुपट्टे की गांठ को काटा। पुलिस ने चाकू, डंडा और दुपट्टा बरामद कर लिया है। जबकि अन्य दोनों आरोपी जांच में निर्दोष पाए गए हैं।