फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाजार में बेचा जा रहा बच्चों का पुष्टाहार

बाजार में बेचा जा रहा बच्चों का पुष्टाहार

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाजार में बेचा जा रहा बच्चों का पुष्टाहार
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बालू के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कर्मियों पर पुष्टाहार की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुष्टाहार को बच्चों को ना बांटकर बाजार में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराकर आंगनबाड़ी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गांव बालू निवासी ग्रामीणों सामना, निखिल, तबस्सुम, आसमां, गुलशन एवं राधिका आदि ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों को सत्तू ना बांटकर उनके केवल हस्ताक्षर करा रही है। जिससे बच्चे बिना सत्तू लिए वापस लौट रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों के लिए आवंटित पुष्टाहार को गांव में खुलेआम बेच रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनेक बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई अधिकारी आज तक जांच के लिए गांव तक नही आया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सीडीपीओ रेखा कौशिक का कहना है कि वह गांव में सुपरवाइजर को भेजकर जांच कराएंगी। ग्रामीणों ने बताया कि पुष्टाहार को पशुओं को खिलाया जा रहा है। यह बाजार में मिलने वाले पशु आहार से काफी सस्ता मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed