{"_id":"5b47a9d34f1c1bc5248b6379","slug":"91531423187-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर निकाह करके और संपति हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर निकाह करके और संपति हड़पने का आरोप
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। इंदिरा कालोनी निवासी एक महिला ने थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदौली उर्फ मुगलमाजरा निवासी युवक पर उसे झांसा देकर निकाह करने और उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उसका आरोप है, कि अब उक्त युवक उसे और उसके बच्चे को मारने की फिराक में है। उसके साथ उसके घरवाले और रिश्तेदार भी साजिश में शामिल है।
मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में इंदिरा कालोनी निवासी सफिया मलिक ने बताया कि उसके पहले पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके पति की उसके पास काफी संपत्ति थी और उनका एक बेटा भी है। एक बस थी, जिसका परमिट भी उनके नाम ही था। आरोप है, कि बस पर चंदौली उर्फ मुगलमाजरा निवासी एक युवक परिचालक था। पति की मौत के बाद वह उसके घर आने जाने लगा और उसने बुरे वक्त में काम आने का झांसा देकर कुछ दिन बाद उसे बहला फुसलाकर उससे निकाह कर लिया। उसे नहीं पता था, कि उसने उससे उसकी प्रापर्टी हड़पने के लिए निकाह किया है। निकाह के कुछ दिन बाद उसने उस पर बस का परमिट बेचने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया, तो आरोप है, कि उसने उसे और उसके बेटे को बंधक बनाकर पीटा और जबरन परमिट छीनकर उसे सात लाख रुपये में बेच दिया और सारी रकम हड़प कर गया। उसने कार्रवाई की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने स्कॉर्पियो कार और जेवरात बेचने का दबाव बनाया। आरोप है, कि जब वह नहीं मानी, तो उसने फिर उसकी एवं उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की। थाना पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। 9 जुलाई को वह दवाई लेने के लिए गई थी, उसके पीछे आरोपी उसके घर में घुसा और ताले तोड़कर जेवरात एवं स्कार्पियो गाड़ी के कागज चुराकर ले गया। वापस लौटने पर पड़ोसियों ने उसे बताया, तो उसने फिर से कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसे और उसके बेटे को जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी अपने भाइयों एवं रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी कभी हत्या कर सकता है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्षता से जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।