{"_id":"5b1432154f1c1ba76e8b5fd1","slug":"91528050197-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्जुपुर गांव में बच्चों को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्जुपुर गांव में बच्चों को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्जुपुर गांव में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
देवबंद (सहारनपुर)। बच्चों में हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
राज्जुपुर गांव निवासी महबूब और इकबाल के बच्चों के बीच खेलते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया था। लेकिन इसको लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश रखने लगे। रविवार को इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते उनके बीच संघर्ष शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष के मुनव्वर, इकबाल, शौकीन, महबूब आदि घायल हो गए। संघर्ष को लेकर गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।