फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवार ऊपर के कमरे में सोता रहा, चोरों ने खंगाला नीचे का मकान

परिवार ऊपर के कमरे में सोता रहा, चोरों ने खंगाला नीचे का मकान

Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
परिवार ऊपर के कमरे में सोता रहा, चोरों ने खंगाला नीचे का मकान
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड में परिवार प्रथम तल के कमरे में सोता रहा और चोरों ने नीचे के कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर लिए। सुबह होने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी अनुज जैन अपने परिवार के साथ बुधवार की रात को अपने मकान के प्रथम तल के कमरे में जाकर सो गए, जबकि नीचे के कमरों का ताला लगा हुआ था। चोर किसी प्रकार घर के अंदर दाखिल हो गए और कमरे तथा अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे लगभग साढ़े छह लाख के सोने एवं चांदी के आभूषण तथा 90 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जागने के बाद जब परिवार के लोग नीचे कमरों में पहुंचे तो सामान फैला मिला और ताले टूटे मिले। जिस पर परिवार में हड़कंप मच गया। अनुज जैन ने बताया कि चोर बच्चों की गुल्लक तक चोरी कर ले गए। इस मामले में अनुज ने चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed