{"_id":"5abe833d4f1c1bf0618b491c","slug":"91522434877-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई मारपीट में दंपति और बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में हुई मारपीट में दंपति और बेटी घायल
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। नानौता थाना क्षेत्र के गांव कचराई में दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक ही पक्ष के दंपति और उनकी बेटी घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया।
शुक्रवार की शाम कचराई गांव के नाथीराम तथा रामलखन पक्ष के लोगों में मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष के नाथीराम पुत्र इसम सिंह, उसकी पत्नी बालेश देवी तथा बेटी स्वाति गंभीर रूप से घायल हो गए। नाथीराम का आरोप है कि दूसरे पक्ष के महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया। नाथीराम पक्ष द्वारा घटना की सूचना 100 डायल को दी गई। मौके पर पहुंची 100 डायल सभी घायलों को लेकर थाने पहुंची। जहां से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व दोनों पक्षों में खेत में शौच करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी तहरीर थाने पर दी गई। इसमें गांव के गणमान्य लोगों द्वारा समझौता करा दिया गया था। लेकिन उक्त विवाद शुक्रवार की शाम मारपीट में बदल गया। वहीं दूसरे पक्ष के रामलखन द्वारा भी नाथीराम पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया गया है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।