{"_id":"5a7f38914f1c1bff388b77f0","slug":"91518286993-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगहों से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जगहों से हजारों का सामान चोरी
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जगहों से हजारों का सामान चोरी
छुटमलपुर। बीती रात मुजफ्फराबाद में चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगा कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। बढ़ती चोरियों को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के रवैये के प्रति आक्रोश है।
मुजफ्फराबाद निवासी नूर आलम पुत्र अलाउद्दीन की बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। रात किसी वक्त चोरों ने सेंध लगाकर दुकान से तीन मोबाइल, बैट्री, इंवर्टर और डेढ़ हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। बता दें कि इससे पूर्व भी जनवरी माह में चोरों ने इसी दुकान में सेंध लगा कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इसके साथ ही चोरों ने बीती रात ही मास्टर धनीराम के यहां से एक बैट्री, एक इंवर्टर और एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की चोरी की तहरीरें पुलिस को दे दी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।