फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवार घर का ताला लगाकर गया, चोरों ने खंगाल डाला घर

परिवार घर का ताला लगाकर गया, चोरों ने खंगाल डाला घर

Fri, 26 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
परिवार घर का ताला लगाकर गया, चोरों ने खंगाल डाला घर
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी के निकट राज कालोनी में कारोबारी का परिवार ताला लगाकर बाहर गया। चोरों ने घर का ताला लगा देख पूरे घर को खंगाल डाला। चोर नगदी एवं आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र की खाताखेड़ी के निकट राज कॉलोनी निवासी गद्दों के कारोबारी गुड्डू जैदी फैक्ट्री के काम से बुधवार को नोएडा चले गए, जबकि उसकी पत्नी घर का ताला लगाकर बच्चों के साथ मदनपुरी कॉलोनी स्थित अपने मायके चली गई थी। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। चोर रात में किसी समय चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 3.50 लाख की नगदी, सोने एवं चांदी के लाखों रुपये की कीमत के आभूषण, एलईडी, कीमती कपड़े और कुछ अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी बच्चों का स्कूल बैग लेने जब घर पहुंची तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर कारोबारी ने नोएडा से लौट कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गुड्डू ने चोरी के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed