फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरों ने आठ दुकानों के शटर उखाड़े, लाखों की चोरी

चोरों ने आठ दुकानों के शटर उखाड़े, लाखों की चोरी

Sat, 11 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने आठ दुकानों के शटर उखाड़े, लाखों की चोरी
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने आठ दुकानों के शटर उखाड़कर एक लाख की नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकानें खोलने पर चोरी का पता चला। पीड़ितों ने थानाध्यक्ष से मिलकर तहरीर देते हुए चोरी की घटना का खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

चोरों ने नोमान पुत्र हाजी अहसान की मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर 15 हजार की नगदी, आठ नये मोबाइल, कुछ पुराने मोबाइल चोरी कर लिए। उसकी बराबर में मदन लाल पुत्र सुंदर भगत की परचून की दुकान में रखे चालीस हजार रुपये और 15 हजार की बीड़ी सिगरेट चोरी कर ली। विपुल जनरल स्टोर का शटर उखाड़कर पांच हजार की नगदी और कास्मेटिक्स का सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही चोरों ने महाराजा अग्रसेन चौक पर दुकानों को भी अपना निशाना बनाया। हैरत की बात है कि यहां 100 पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। यहां भाजपा नेता विनीत गर्ग की परचून की दुकान से 16,500 की नगदी, देशी घी की पेटी व कीमती सिगरेट चोरी कर ली। इसकी बराबर में नितामी पुस्तक भंडार की दुकान से 5250 रुपये, माजिद की परचून की दुकान से 3100 रुपये, मोहित जनरल स्टोर की दुकान से छह हजार की नगदी व सामान और उसकी बराबर में मोक्ष इलेक्ट्रिक की दुकान से 2600 की नगदी व समान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

दिन निकलने पर दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। बाद में दुकानदारों ने थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार से मिलकर तहरीर देते हुए घटना के खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को जल्द से जल्द चोरी की घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed