{"_id":"59b6da034f1c1be47f8b62fa","slug":"91505155587-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में ताले तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में ताले तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में ताले तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। चोर गांव बहेड़ी गुर्जर में दिन दहाड़े बंद मकान के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये की नगदी और दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। गनीमत रही चोर लाइसेंसी बंदूक नहीं ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी गुर्जर में सोमवार को कुलदीप के परिजन घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद जब वे घर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे और अंदर सारा सामान बिखरा था। पीड़ित कुलदीप ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी ढाई लाख रुपये की नगदी व दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। गनीमत रही कि सेफ में रखी लाइसेंसी बंदूक को चोर यहीं छोड़ गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।