फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंसा के आरोपियों को सजा दिलाना होगा पुलिस के लिए चुनौती

हिंसा के आरोपियों को सजा दिलाना होगा पुलिस के लिए चुनौती

Sat, 12 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हिंसा के आरोपियों को सजा दिलाना होगा पुलिस के लिए चुनौती
सहारनपुर। बवाल और हिंसा के तीन मामलों में पुलिस ने 111 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अभी तक लचर रवैया अपनाने वाली पुलिस के समक्ष मजबूती के साथ पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाना चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर में 20 अप्रैल से शुरू हुए बवालों के मामले में पुलिस तीन घटनाओं के 111 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। हालांकि पुलिस ने सबसे पहले हुए 20 अप्रैल के सड़क दूधली मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि इस मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। लेकिन सड़क दूधली कांड में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।
विज्ञापन

5 मई को शब्बीरपुर में हुए बवाल के बाद 9 मई को सहारनपुर में हिंसा की गई। इस हिंसा का आरोप भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर लगाया गया। जिसमें भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, जिलाध्यक्ष कमल वालिया, मंजीत सिंह, विकास, अंकित सहित दो सौ से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया। 23 मई को चंदपुर में हुए हमले के मामले में लगभग 32 मामले दर्ज किए गए और 500 से अधिक लोगों को नामजद समेत लगभग डेढ़ हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। भीम आर्मी के पदाधिकारियों चंद्रशेखर, विनय रतन, कमल वालिया तथा मंजीत सिंह समेत तीनों घटनाओं के मामले में 178 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धीरे-धीरे दबाव और सिफारिशों के चलते निर्दोष मानकर छोड़ भी दिया, लेकिन जब हर व्यक्ति को निर्दोष बताते हुए सिफारिशें और दबाव आने लगा तो पुलिस ने चुपचाप उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। आरोप पत्र दाखिल करने के बाद पुलिस के लिए मजबूती के साथ पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाना चुनौती रहेगा। क्योंकि पैरवी और कार्रवाई के अभाव के चलते सड़क दूधली कांड के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। माना जा रहा है कि पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था बदलने के साथ ही पैरवी भी मजबूत और कमजोर हो रहीं हैं। ऐसे में पुलिस की पैरवी लचर हुई तो हिंसा और बवाल के मामले में आरोपी सजा से भी बच सकते हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पैरवी न करने के लिए भी दबाव बनाया जा सकता है।

इनामी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और मंजीत की गिरफ्तारी कब
सहारनपुर। हिंसा के प्रमुख आरोपियों में शामिल 12-12 हजार के इनामी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और मंजीत सिंह को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि घटना को तीन महीने से अधिक समय हो चुका है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण तथा जिलाध्यक्ष कमल वालिया की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने सहारनपुर हिंसा के दो अन्य इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास ही बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed