{"_id":"6a97f28e9e9107f289039345","slug":"a-three-year-love-affair-ended-happily-in-a-temple-the-lovers-got-married-saran-news-c-1-1-noi1450-4677326-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी! ग्रामीणों ने पकड़ा; फिर सात फेरे लेकर पूरा हुआ प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी! ग्रामीणों ने पकड़ा; फिर सात फेरे लेकर पूरा हुआ प्यार
Wed, 02 Sep 2026 05:54 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:54 PM IST
सार
सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का शादी के साथ सुखद अंत हुआ। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। अगले दिन दोनों ने माता मंदिर में शादी रचा ली।
विज्ञापन
मंदिर में शादी करते प्रेमी प्रेमिका
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में करीब तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का आखिरकार विवाह के साथ सुखद अंत हो गया। प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ और छानबीन के बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया गया। इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने चंदनीयडीह माता मंदिर में शादी रचा ली।
मामला मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव का है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी अनिल कुमार गोड़ के रूप में हुई है, जबकि युवती नरहिया गांव निवासी संजना कुमारी पटेल बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे।
रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक
इसी क्रम में बीती रात अनिल कुमार गोड़ अपनी प्रेमिका संजना कुमारी से मिलने उसके गांव नरहिया पहुंचा था। रात में युवक के गांव पहुंचने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को मैरवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात में दोनों से पूछताछ की और मामले की जानकारी जुटाई। सुबह पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ा
मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच की। इसके बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाद में दोनों के परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों ने शादी कर ली।
ये भी पढ़ें- बिहार: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो दिन में 1142 गिरफ्तार; 13 अवैध हथियार और 11 हजार लीटर शराब जब्त
माता मंदिर में एक-दूसरे को पहनाई वरमाला
पुलिस से छूटने के बाद बुधवार को दोनों चंदनीयडीह माता मंदिर पहुंचे। यहां ग्रामीणों और अन्य लोगों की मौजूदगी में चंदनीयडीह माता को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और विवाह के बंधन में बंध गए। इस दौरान दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और सात वचनों को निभाने की कसमें खाईं।
तीन साल के प्रेम के बाद शादी से मुकाम तक पहुंचा रिश्ता
करीब तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध के बाद मंदिर में हुई इस शादी की खबर जैसे ही इलाके में फैली, इसकी चर्चा शुरू हो गई। रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़ने से शुरू हुआ यह मामला आखिरकार शादी के साथ अपने मुकाम तक पहुंच गया।