फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Thar driver beats youth after knocking down his motorcycle

Jalandhar News: थार चालक ने मोटरसाइकिल गिराकर युवक को पीटा

Wed, 02 Sep 2026 05:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 02 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Thar driver beats youth after knocking down his motorcycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। फगवाड़ा में एक थार चालक और उसके साथियों ने एक युवक के मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने युवक को पीटा। थाना सतनामपुरा पुलिस ने इस मामले में थार चालक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित राज कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त, 2026 की रात वह अपने दोस्त का मोटरसाइकिल लेकर घर लौटा था। उसने मोटरसाइकिल चौक में खड़ा किया। कुछ देर बाद काले रंग की थार वहां पहुंची। थार को विक्की चला रहा था और उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। विक्की ने थार को पीछे करते हुए उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया। जब उसने इस बारे में पूछा तो विक्की और उसके साथियों ने उसे पीटा। पुलिस ने विक्की, दलजीत उर्फ दीपू, भंगा, और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की और दलजीत जालंधर के छोकरां निवासी हैं। भंगा मोहल्ला भगतपुरा का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed