फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी का झांसा देकर युवती को बनाता रहा हवस का शिकार, रिपोर्ट दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती को बनाता रहा हवस का शिकार, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती को बनाता रहा हवस का शिकार, रिपोर्ट दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शादी का झांसा देकर महीनों तक युवती का यौन शोषण किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि खड़ंजा अहमदपुर गांव निवासी गुलफाम शादी का झांसा देकर कई महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोप है कि 29 जुलाई को उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। जिसे लेकर भाई दिल्ली अस्पताल गया था। वह अपने बहन के साथ घर में अकेली थी। इस दौरान वहां पहुंचे गुलफाम ने उसकी बहन को चाय में नशे की दवा पिलाकर उसे बेहोश कर दिया तथा उसने फिर से उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ चलने को कहा। वह झांसे में आ गई और घर में रखे 50 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर लेकर उसकी साथ चली गई। युवती के मुताबिक वह उसे सहारनपुर में रेलवे लाइन के पास एक मकान में ले गया। जहां उसने फिर से उसका यौन शोषण किया। 1 अगस्त को वह बाजार से शादी का सामान लेकर आने की बात कहकर उसे वहीं छोड़कर चला गया। काफी इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आया तो वह वापस घर लौट आई। इस मामले में बृहस्पतिवार को पंचायत भी हुई। जिसमें गुलफाम और उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि जब उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो गुलफाम की मां और तहेरे भाई अहतेशाम व शाहआलम ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराते हुए गुलफाम और उसकी मां के अलावा अहतेशाम व शाहआलम के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में युवक के पिता को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed