फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft in the very room where the family was sleeping; jewellery worth seven lakh rupees stolen.

Varanasi News: जिस कमरे में सोया था परिवार, उसी में चोरी, सात लाख के गहने पार

Sat, 24 Oct 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Theft in the very room where the family was sleeping; jewellery worth seven lakh rupees stolen.
बिस्तर के नीचे रखी चाबी से खोली आलमारी, आठ हजार रुपये भी ले गए चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहता। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने उस कमरे में रखी आलमारी का ताला खोलकर गहने और नकदी चुरा ली, जिसमें परिवार सो रहा था। सुबह नींद खुलने पर आलमारी खुली मिली तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छितौनी गांव निवासी आशीष शर्मा के अनुसार, उनके माता-पिता घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। उसी कमरे में गोदरेज की आलमारी रखी थी। चाबी बिस्तर के नीचे रखी थी, जिस पर दंपती सो रहे थे। आरोप है कि रात में चोर बिस्तर के नीचे से चाबी निकालकर आलमारी खोल ले गए। इसके बाद लॉकर में रखे सात लाख के सोने-चांदी के गहने और आठ हजार रुपये चुरा लिए। सुबह पत्नी की नींद खुली तो आलमारी खुली देखकर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि घटना कुछ संदिग्ध है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article