{"_id":"6adbc259bb8094d34506edf9","slug":"action-taken-against-6-individuals-including-two-assistant-commissioners-of-state-tax-for-failing-to-perform-election-duty-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1007409-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चुनाव ड्यूटी नहीं करने पर राज्यकर के दो सहायक आयुक्त समेत 6 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चुनाव ड्यूटी नहीं करने पर राज्यकर के दो सहायक आयुक्त समेत 6 पर कार्रवाई
विज्ञापन
गाजियाबाद। विधान परिषद चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर राज्य कर विभाग के दो सहायक आयुक्त समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी की एक वेतनवृद्धि रोकने और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है।
अधिकारियों के अनुसार कि 22 अक्तूबर को इंग्राहम इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान ये छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इसमें रिपोर्ट मांगी गई थी। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश हुए हैं उनमें पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त पंकज कुमार सिंह और राहुल कुमार शामिल हैं। इसके अलावा मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के अमित कश्यप और अनिल कुमार भी नहीं पहुंचे। मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में लोक निर्माण विभाग के कुंवर पाल सिंह और अनुज कुमार भी ड्यूटी पर नहीं आए। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। इसमें संबंधित विभागों को भी सूचना भेजी गई है।