फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तिरपाल से भरी गाड़ी बरामद, तीन आरोपी पकड़े

तिरपाल से भरी गाड़ी बरामद, तीन आरोपी पकड़े

Mon, 29 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
तिरपाल से भरी गाड़ी बरामद, तीन आरोपी पकड़े
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कुम्हारहेड़ा फैक्टरी से तिरपाल भर कर गायब हुई गाड़ी को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते माल सहित बरामद कर लिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ सदर चौब सिंह ने बताया की कुम्हारहेड़ा स्थित मां शाकंभरी फैक्टरी से एक गाड़ी आयशर कैंटर तिरपाल को लोड करा कर आगरा भेजी गई थी। गाड़ी चालक माल बीच में ही कहीं बेच कर गायब हो गया था। इसके बाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक रोहताश ठाकुर पुत्र अमर सिंह निवासी गली नंबर दस भीम नगर कालोनी थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद और उसके साथी परिचालक संजय चौधरी उर्फ करण पुत्र सुखबीर सिंह निवासी डी 5107 नंदग्राम थाना सिहानी गेट गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया की उन्होंने ये माल अखिल जिंदल पुत्र भुनेश्वर जिंदल निवासी सागवान हाइट्स राजनगर एक्स्टेंशन गाजियाबाद को बेचा है। पुलिस ने माल खरीदने वाले अखिल को भी माल सहित पकड़ लिया। बरामद माल की कीमत लगभग सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया की तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी, एसआई गंभीर सिंह, सजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंदर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed