{"_id":"5952ab8d4f1c1ba10a8b48fd","slug":"81498590093-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में चोरों ने लाखों के जेवर, नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में चोरों ने लाखों के जेवर, नगदी उड़ाई
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान में चोरों ने लाखों के जेवर, नगदी उड़ाई
सहारनपुर। मोहल्ला नवीन नगर में बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।
मोहल्ला नवीन नगर स्थित सुशील कुमार के मकान में सुदामा शर्मा काफी समय से किराए पर रह रहे हैं। शनिवार को वह अपने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ गांव चले गए। मंगलवार की शाम को जब वह अपने घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और दरवाजे खुले मिले। अंदर पहुंचकर देखा तो होश उड़ गए। ब्रीफकेस, अलमारियां, बैग सब खुले पड़े थे। उन्होंने बताया कि घर में लगभग 78 हजार की नगदी, सोने और चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोर चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे और मामले की जांच की। इस संबंध में सुदामा ने थाना में तहरीर दी है।