फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman falls on road after being hit by car, dies after being crushed by truck

Barabanki News: कार की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला, ट्रक से कुचलकर मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman falls on road after being hit by car, dies after being crushed by truck
 कुर्सी-महमूदाबाद राजमार्ग पर हादसे में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
बड्डूपुर। कुर्सी-महमूदाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को बड्डूपुर गांव के पास कार की टक्कर लगने से सड़क पर गिरी रामपुर मजरे कोड़री गोपालपुर गांव निवासी यास्मीन बानो (40) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला लेकिन पुलिस ने करीब 15 किलोमीटर दूर कुर्सी थाने के पास उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यास्मीन के पति हबीब सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह अपनी दो बेटियों के साथ गांव में रहती थीं। बृहस्पतिवार को लतीफ अपनी भाभी यास्मीन और पत्नी को लेकर दवा दिलाने बड्डूपुर स्वास्थ्य केंद्र आया था। दवा लेने के बाद यास्मीन सड़क किनारे खड़ी देवर की बाइक पर बैठने जा रही थीं। इसी दौरान बड्डूपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की हल्की टक्कर लगने से यास्मीन सड़क पर गिर गईं, तभी कुर्सी की ओर जा रहा ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फतेहपुर के सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed