फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sarpanch's husband accused of assault

Palwal News: सरपंच के पति पर मारपीट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch's husband accused of assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। पूठली गांव में हुए झगड़े के दौरान सरपंच के पति पर अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के लिए जाति सूचक आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और मारपीट का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पंक्चर बनाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उससे एक व्यक्ति पंप ले गया था। जब वह पंप लेने संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचा तो वहां गांव की सरपंच प्रीति के पति कृष्ण ने उसके बारे में जाति सूचक आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए, गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर हथीन थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच डीएसपी हथीन रतनदीप बाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed