फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइकर्स ने किया दंपती से चेन लूटने का प्रयास

बाइकर्स ने किया दंपती से चेन लूटने का प्रयास

Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने किया दंपती से चेन लूटने का प्रयास
बाइकर्स ने किया दंपती से चेन लूटने का प्रयास
विज्ञापन

सहारनपुर। छोटे बच्चे के साथ कंपनी बाग से मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे नुमाइश कैंप दंपती से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूटने का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाया और बदमाश का विरोध किया। पति ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया। जिस पर बदमाश भाग खड़े हुए। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।

नगर कोतवाली के नुमाइश कैंप निवासी मनीष सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शुक्रवार सुबह वह अपनी पत्नी रचना और छोटे बेटे के साथ कंपनी बाग से मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा था। जब पति-पत्नी नुमाइश कैंप क्षेत्र में सुंदर मंदिर वाली गली के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो युवक पीछे-पीछे उनके पास पहुंचे। उनमें से एक ने मोटरसाइकिल वापस घुमा ली, जबकि दूसरे युवक ने रचना के गले में चेन पर झपट्टा मारा। जिस पर रचना ने उसे कस के पकड़ लिया। मनीष और रचना उससे जूझ पड़े। आरोपी युवक रचना को धक्का देकर भागने लगा। मनीष ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा किया। अपने पीछे आता देख आरोपी युवक चेन फेंक कर अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद मनीष भी सड़क पर गिरी चेन उठा पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट गया। पूरी घटना पास के ही सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस आरोपियों की शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश प्रताप सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed