फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होली और चुनाव के लिए आ रही लाखों की शराब पकड़ी

होली और चुनाव के लिए आ रही लाखों की शराब पकड़ी

Mon, 11 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
होली और चुनाव के लिए आ रही लाखों की शराब पकड़ी
होली और चुनाव के लिए आ रही लाखों की शराब पकड़ी
विज्ञापन

- गंगोह पुलिस ने दूधला गांव के पास पकड़ा शराब का ट्रक

फोटो-3

अमर उजाला ब्यूरो
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक से 270 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की है। चार आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। बरामद ट्रक और एक बाइक को सीज कर पकड़े गए आरोपियों को चालान कर दिया गया है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात एसआई विनीत मलिक और एसआई विकास सिंघल पुलिस बल के साथ हाईवे पर गांव दूधला के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई थी। पुलिस ट्रक में सवार सभी चार लोगों को ट्रक सहित कोतवाली ले आई। वहां ट्रक की तलाशी में 270 पेटी चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब और एक बाइक बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि चुनाव और होली के त्योहार के मद्देनजर तस्करों द्वारा मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में चंडीगढ़ से गंगोह क्षेत्र में शराब लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गांव जेहरा निवासी धर्मेद्र एवं मोनू और कुरुक्षेत्र निवासी जंगीर सिंह एवं कुलदीप का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed