फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर

पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर

Wed, 09 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने सोमवार की रात एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 110 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि टांडा नहर पर एक चरस तस्कर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 110 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी कल्लू पुत्र जयपाल निवासी गांव टांडा एक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। यहां बता दें, कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। पिछले छह महीनों में मादक पदार्थों की तस्करी के करीब आधा दर्जन मामले हो चुके हैं। पुलिस इससे पहले महेंद्र पुत्र जम्मन निवासी गांव रहणा, सगीर पुत्र काटा निवासी मिर्जापुर, अनवार पुत्र निन्ना निवासी कासमपुर, नवाब पुत्र खालिद निवासी कासमपुर, अब्बास पुत्र असगर निवासी फैजाबाद, आसिफ पुत्र हाशिम निवासी मिर्जापुर को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed