फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्यारोपी भाई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

हत्यारोपी भाई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी भाई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
सहारनपुर। आपस में हुए विवाद के चलते भाई की हत्या किए जाने के आरोप में किराएदार ने मृतक के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खलासी लाइन स्थित नेहरू नगर निवासी पंकज गुप्ता और विक्की गुप्ता के बीच मंगलवार रात हुई मारपीट के दौरान छोटे भाई पंकज ने बड़े भाई विक्की को थपकी मारकर घायल कर दिया था। उसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया था। बुधवार को भी उसे बाहर नहीं निकाला और पंकज अपने काम पर चला गया था। उनके मकान में ही रहने वाले किराएदार मोहनलाल का कहना है कि शाम को जब वह और उसका परिवार काम से लौटे तो विक्की गुप्ता के कमरे के बाहर खून से लथपथ कपड़े धोने की थपकी पड़ी थी। शक होने पर उसकी पुत्री कोमल ने रात लगभग नौ बजे पुलिस को सूचना दी। सीओ मुकेश मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ताला तोड़ जब कमरा खोला तो भीतर खून से लथपथ विक्की गुप्ता का शव पड़ा था। मोहन लाल का कहना है कि पंकज ने थपकी से हमला कर विक्की गुप्ता को मार डाला था और फरार हो गया था। पुलिस ने दिल्ली में रह रहे मृतक के पिता पन्नालाल और अन्य परिजनों को भी सूचना दी। जिस पर बृहस्पतिवार सुबह मृतक का दूसरा छोटा भाई अतुल अन्य परिजन पहुंचे। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि भाई के हत्यारोपी के खिलाफ किराएदार मोहनलाल की ओर से की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर विक्की के शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed