फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकाबपोश बदमाशों ने किया ट्रैक्टर लूटने का प्रयास

नकाबपोश बदमाशों ने किया ट्रैक्टर लूटने का प्रयास

Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने किया ट्रैक्टर लूटने का प्रयास
नकाबपोश बदमाशों ने किया ट्रैक्टर लूटने का प्रयास
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। खेत में सिंचाई कर रहे नौकर से बदमाशों ने मारपीट कर ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया। मौके पर ग्रामीणों को आते देख बदमाश ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

नानौता थाना क्षेत्र के गांव भनेडा खेमचंद निवासी किसान रणवीर सिंह के खेत में उनका नौकर प्रमोद कुमार मंगलवार रात करीब 8 बजे खेतों की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि कुछ नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए ट्रैक्टर छीनने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गांव का ही किसान जगबीर सिंह फौजी किसी कार्य से अपनी बाइक से वहां से गुजर रहा था। बाइक की लाइट देखकर प्रमोद ने शोर मचा दिया गया। इसके बाद जगबीर ने गांव में फोन कर ग्रामीणों को मामले से अवगत कराते हुए वहां बुलवा लिया। लाठी-डंडों के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख बदमाश प्रमोद की पिटाई कर वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल का कहना है कि थाने पर पीड़ित किसान की कोई लिखित तहरीर नहीं आई है। न ही किसी ग्रामीण द्वारा इस तरह के मामले की कोई जानकारी अभी तक थाने पर दी गई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed