{"_id":"5b4507994f1c1b10278b59aa","slug":"71531250585-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सहारनपुर। हाकमशाह कालोनी में पैसों के लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर मारे गए युवक के भाई ने दो अन्य लोगों के घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है।
मंडी कोतवाली के धोबी वाला निवासी अकरम का कहना है कि वह 22 जून को हाकमशाह कॉलोनी में नईम के यहां अपनी मजदूरी के बकाया 20 हजार लेने गया था। झगड़ा होने के बाद उसने अपने छोटे भाई बिलाल को वहां बुलाया। इस पर नईम के भाई अनीस के साथ दो अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और सब ने मिलकर बिलाल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस समय सिर्फ नईम और अनीस को ही नामजद कराया था जबकि आरोपियों के दो अन्य भाई भी घटना में शामिल रहे। अकरम ने एसएसपी को ज्ञापन देकर अन्य दो आरोपियों का नाम भी एफआईआर में शामिल कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की।