{"_id":"5b41104e4f1c1bc6248b5253","slug":"71530990670-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों और ग्रामीणों में संघर्ष, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों और ग्रामीणों में संघर्ष, दो घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बारातियों और ग्रामीणों में संघर्ष, दो घायल
रामपुर मनिहारान। गांव शिवदासपुर में ग्रामीणों और बारात में आए लोगों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने डीजे संचालक सहित चार युवकों को हिरासत में लिया है।
गांव शिवदासपुर में विनोद की पुत्री की बारात की माही कोट्टा से आई थी। इसमें डीजे पर बाराती नाच रहे थे। आरोप है कि कुछ बारातियों ने एक मकान की छत से डांस को देख रही महिलाओं की ओर गलत इशारा कर दिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए। विवाद बढ़ने पर बारातियों एवं ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। बारातियों ने गांव के ही सौरभ और अजब सिंह की जमकर पिटाई कर दी। वे घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे संचालक सहित चार ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि बिना अनुमति के डीजे बजाने को लेकर डीजे को सीज किया गया है।