{"_id":"5a57b0774f1c1b3d198b46a5","slug":"71515696247-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लाख के घोटाले में शाखा प्रबंधक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 लाख के घोटाले में शाखा प्रबंधक नामजद
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। किसान के नाम पोल्ट्री फार्म हाउस पर लोन मंजूर करके 17 लाख रुपये की धनराशि उसके खातों से निकाल कर हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़ित की गुहार पर कोर्ट के आदेश के बाद थाना फतेहपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें पीएनबी के वर्तमान शाखा प्रबंधक, पूर्व प्रबंधक और ऋण अधिकारी सहित स्टाफ के कई सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद बैंककर्मियों में से तीन पहले ही करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद हैं। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर चाणचक निवासी विनोद पुत्र रणबीर सिंह की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ने वर्ष 2013 में क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में संपर्क किया था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक एसके अरोड़ा ने उसे पोल्ट्री फार्म पर लोन कर 25 फीसदी अनुदान का लालच देते हुए उसका ऋण मंजूर किया और तीन खाते नवंबर 2013 में खुलवा दिए। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने ऋण अधिकारी और अन्य कर्मचारियों के साथ साज करके कूट रचना कर 22 नवंबर से 30 नवंबर तक 16 लाख 95 हजार रुपये की रकम उसके खातों से निकाल कर हड़प ली। जब उसे इसका पता चला तो उसने वर्तमान शाखा प्रबंधक अश्वनी कुमार अग्रवाल से खातों की डिटेल और खातों से रकम निकलने संबंधी कागजात मांगें तो उन्होंने अपने स्टाफ का बचाव करते हुए उसे जानकारी देने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जुलाई 2016 में पहले थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जहां से कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी सहारनपुर के यहां तहरीर दी लेकिन वहां भी नहीं सुनी गई।
बाद में उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब थाना पुलिस ने पूर्व प्रबंधक एसके अरोड़ा, वर्तमान प्रबंधक अश्वनी कुमार अग्रवाल, ऋण अधिकारी और कई अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बता दें कि पूर्व शाखा प्रबंधक एसके अरोड़ा और ऋण अधिकारी सहित तीन लोग करोड़ों रुपये के ऋण घोटालों में पहले से ही जेल में बंद हैं। उधर, इस बारे में एसओ फतेहपुर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।