फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधिवक्ता ने डीएम पर लगाया जाति सूचक शब्द से अपमानित करने का आरोप

अधिवक्ता ने डीएम पर लगाया जाति सूचक शब्द से अपमानित करने का आरोप

Fri, 12 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता ने डीएम पर लगाया जाति सूचक शब्द से अपमानित करने का आरोप
सहारनपुर। सिविल कोर्ट देवबंद के अधिवक्ता निर्दोष कुमार ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी पीके पांडे ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनुसूचित जाति के लिए आवेदन किया है और वे इसकी जानकारी लेने के लिए ही बृहस्पतिवार को अपने मित्र के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडवोकेट निर्दोष कुमार ने बताया कि उन्होंने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के लिए आवेदन किया हुआ है। इस बाबत बृृहस्पतिवार को वे अपने एक मित्र के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि जब मैने अपना परिचय देते हुए इस बारे में जानकारी चाही तो डीएम ने आवेश में आकर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इससे मैं अपने मित्र के सामने अपमानित हुआ और ग्लानि से भर गया। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और अनुसूचित जाति आयोग को भी पत्र लिखा है। उधर, जिलाधिकारी पीके पांडे से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed