{"_id":"597e28494f1c1be72d8b48ae","slug":"71501440073-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के नंबर पूछकर 36 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम के नंबर पूछकर 36 हजार उड़ाए
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
एटीएम के नंबर पूछकर 36 हजार उड़ाए
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बिलासपुर निवासी ममता पत्नी मुनेश ने बताया कि बंधन बैंक में उसका खाता है। उसके पास एक अनजान व्यक्ति की काल आई। फोनकर्ता ने खुद को बंधन बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि गलती से उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। उसको दोबारा आरंभ करने के लिए एटीएम के अंतिम तीन अक्षर बताने को कहा गया। नंबर जान लेने के कुछ देर बाद ही ममता के फोन पर लगातार तीन मेसेज आए, जिसमें कुल 36 हजार की नकदी निकाल लिए जाने की जानकारी दी गई। मेसेज देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बैंक से जानकारी की गई तो पता चला बैंक द्वारा ऐसी कोई काल नहीं की गई थी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।