फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered regarding an attack with sticks, clubs, and bricks

Basti News: लाठी-डंडे व ईंट से हमले की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
FIR registered regarding an attack with sticks, clubs, and bricks
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने लाठी-डंडा व ईंट से पीटने के मामले में दो नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चमरहिया निवासी श्याम सुंदर ने तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर को सुजल, मुकेश व शत्रुधन रामलीला देखकर जा रहे थे। चमरहिया तिराहे पर मौजूद विपक्षीगण महिलाओं पर अभद्र शब्द का प्रयोग कर रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। तीनों को काफी चोटें आईं। शत्रुधन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने धमौरा निवासी राहुल, गोविंद व 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। संवाद
विज्ञापन


-
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्राथमिकी

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के करमिया शुक्ल निवासी दुर्गेश शुक्ल ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 19 अक्तूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि कुद्दूश उर्फ लाल मोहम्मद पुत्र रसनुल्लाह निवासी मुडिलवा जो झाड़-फूंक करते हैं। एक व्यक्ति का झाड़-फूंक करने के दौरान जाति विशेष को गाली दे रहे हैं। इसका मजाकिया वीडियो रिजवान व सलाउद्दीन ने प्रसारित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed