फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Motorbike falls from an incomplete culvert on the Ganga Expressway; youth dies

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे की अधूरी पुलिया से गिरी बाइक, युवक की मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Motorbike falls from an incomplete culvert on the Ganga Expressway; youth dies
तेजेंद्र उर्फ तेजराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : File Photo
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अधूरी पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में गढ़ियारंगीन क्षेत्र के खिरिया रतन गौंटिया निवासी तेजेंद्र उर्फ तेजराम (28) की मौत हो गई। रातभर शव मौके पर पड़ा रहा। बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

तेजेंद्र मदनापुर के छतरपट्टी गांव में चचेरे मामा सर्वेश की बेटी काजल की शादी में शामिल होने आए थे। देर रात घर लौटते समय वह रास्ता भटककर गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंच गए। पियरिया गांव के पास बुधवाना की ओर जाने वाले मोड़ को अंधेरे में नहीं देख पाए और आगे निकल गए। सर्विस रोड समाप्त होने के पास अधूरी पुलिया से बाइक समेत नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। परिजनों के अनुसार तेजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी पत्नी रवीना का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो साल का बेटा रोहित और डेढ़ माह का बेटा राहुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों ने सर्विस रोड का निर्माण अधूरा होने और मोड़ों पर पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए जाने को हादसे की वजह बताया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

तेजेंद्र उर्फ तेजराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

तेजेंद्र उर्फ तेजराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed