फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers caught a youth who was stealing bells from a temple.

Sambhal News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाला युवक ग्रामीणों ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught a youth who was stealing bells from a temple.
बबराला। थाना बबराला क्षेत्र के गांव तुमरिया खादर में मंदिर से सामान चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से मंदिर के छह घंटे, दो चाबियां, एक हथौड़ा और छेनी बरामद हुई है।
विज्ञापन

चौकीदार चंद्रकेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंद्रकेश ने बताया कि 21 अक्तूबर को उसने खुशीराम को दोबारा प्लास्टिक का कट्टा लेकर मंदिर की तरफ से आते देखा। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कट्टे की तलाशी में चोरी का सामान बरामद हुआ। इससे पहले 14 अक्तूबर को भी चंद्रकेश ने खुशीराम को मंदिर से सामान ले जाते देखा था। तब आरोपी बैग छोड़कर भाग गया था। बैग की तलाशी में मंदिर के घंटे और अन्य सामान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपी खुशीराम को बरामद सामान के साथ थाना बबराला ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि चौकीदार चंद्रकेश की तहरीर के आधार पर खुशीराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बरामद सामान कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed