{"_id":"6ad923b8794696f7ad0f9a05","slug":"bloody-clash-between-two-groups-over-a-land-dispute-in-nizampur-several-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1037-175942-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निजामपुर में भूमि के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निजामपुर में भूमि के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन
वजीरगंज। ग्राम निजामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार शाम खूनी संघर्ष हो गया। एक ही गांव के रहने वाले दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को वजीरगंज सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम निजामपुर निवासी जोएब खान ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि गांव के नसीर पक्ष से उनकी जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि 20 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने पिता साहब खान और भाई जुबेर खान के साथ गांव में इमली के पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे।
आरोप है कि तभी नसीर शेख, नजीरर, समीर, यामीन, जहीर और समीर लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसमें जोएब, उनके पिता और भाई को गंभीर चोटें आईं। शोर मचने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद यामीन निवासी निजामपुर ने तहरीर देकर बताया है कि उनका भी साहब खान पक्ष से जमीन को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
20 अक्तूबर की शाम उनका भाई सगीर वजीरगंज से लौट रहा था। इमली के पास पहले से मौजूद छुट्टन खां उर्फ साहब खान, जुबैर खान, भूरा खान, जमीर खान और फिरोज ने सगीर को घेरकर मारपीट की। सगीर को बचाने आए नसीर, नजीर शेख, जहीर शेख और अमीन शेख के साथ भी मारपीट की गई।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, अब जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी पर भी हुआ हंगामा
घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल वजीरगंज सीएचसी पहुंचे। वहां रेफर करने को लेकर हंगामा और पुलिस से नोकझोंक भी हुई थी। बताया जा रहा है कि घायल जुबेर खान ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर रेफर करने की बात कही थी, जिसके बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से बदायूं भेजा। काफी देर तक अस्पताल में गहमागहमी लगी रही।
पुलिस पर लगाया शिकायत अनदेखी करने का आरोप
वजीरगंज। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित पक्ष के नसीर शेख ने पुलिस पर शिकायत की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी शहनाज बेगम ने 16 अक्तूबर को थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। नसीर शेख का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो विवाद मारपीट तक नहीं पहुंचता और उनके परिवार के लोगों को चोटें नहीं आतीं। संवाद