{"_id":"593c4c714f1c1b512f8b4687","slug":"71497123953-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण को लूटा
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण को लूटा
लखनौती(सहारनपुर)। काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक ग्रामीण को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए 5100 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित की तरफ से घटना की तहरीर गंगोह कोतवाली में दे दी गई है।
गंगोह कोतवाली के गांव सराजपुर निवासी जगबीर सिंह शनिवार सुबह सरसावा एक मेहमान को छोड़ने के लिए गया था। दोपहर बाद जब बाइक से गांव वापस लौट रहा था तो गांव नागल राजपूत के पास यमुना नदी के पटरी पर पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए रोक लिया। बदमाशों ने बाइक रोकते ही जगबीर की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उससे 5100 रुपये, बाइक हैंडिल पर टंगा कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल जगबीर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है।