{"_id":"593af8194f1c1b6c258b4590","slug":"71497036825-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में बेल्ट से फांसी लगाकर किशोर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गले में बेल्ट से फांसी लगाकर किशोर की हत्या
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गले में बेल्ट से फांसी लगाकर किशोर की हत्या
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के लोको शेड के पास पीछे यार्ड में एक 11 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर की बेल्ट से फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि उसके साथ कुकर्म भी किया गया।
शुक्रवार को सुबह लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास लोको शेड की ओर पानी की टंकी के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर शव देखा। मौके पर भीड़ लग गई। किशोर के गले में बेल्ट फंसी हुई थी, लोगों को आशंका है कि किसी ने बच्चे की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी है। उसके कपड़े उतरे होने के चलते उसके साथ कुकर्म होने की भी आशंका जताई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के थाने में इसकी सूचना भेज दी गई।
उधर, जिला अस्पताल पुल के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वृद्धा की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रहा है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।