फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब से दो की मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस

शराब से दो की मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Tue, 26 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
शराब से दो की मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस
शब्बीरपुर में शराब से दो की मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

बड़गांव। शब्बीरपुर गांव में शराब पीने से दो युवकों की मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस गांव पहुंची तो मामला झूठा पाया गया। यहां पता चला कि तीन शराबियों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। फोन करने वाला व्यक्ति अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शब्बीरपुर गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार थाने की समस्त फोर्स लेकर गांव पहुंचे तो पता चला कि गांव निवासी संदीप पुत्र अपने घर पर गांव के ही लाल सिंह और मिंटू के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच इन लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। यह देख किसी ग्रामीण ने डायल 100 पर शराब पीकर दो लोगों की मौत होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़गांव पीआरवी और पुलिस पहुंची तो जांच में मामला झूठा पाया गया। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने लाल सिंह को हिरासत में ले लिया है जबकि उसके दोनों साथी फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि शराब पीकर दो लोगों की मौत की सूचना डायल 100 पर दी गई थी। मामला शराब पीकर तीन लोगों के झगड़ने का निकला। झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए उसका मोबाइल नंबर ट्रेस कराकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed