{"_id":"5c1d34acbdec2256a7705182","slug":"61545417900-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में ड्यूटी करने पहुंचा केमिस्ट लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल में ड्यूटी करने पहुंचा केमिस्ट लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में ड्यूटी करने पहुंचे केमिस्ट संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। जिससे मिल प्रशासन में दिनभर हड़कंप मचा रहा। देर शाम तक चीनी मिल में छानबीन के बाद भी केमिस्ट का कोई पता नहीं लग पाया। उधर केमिस्ट के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मूल रूप से कानपुर के रहने वाले केमिस्ट अरुण वर्मा जुलाई 2018 से नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत हैं। यहां अपनी पत्नी के साथ रहकर नौकरी कर रहे हैं। बताया जाता है कि अरुण वर्मा की चीनी मिल में ड्यूटी बृहस्पतिवार की देर रात्रि 2 बजे से शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक थी। ड्यूटी करने के लिए केमिस्ट अरुण वर्मा मिल परिसर में पहुंचे और ड्यूटी रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करने के करीब तीन घंटे तक मिल परिसर में रहे। ड्यूटी के दौरान जब उनकी जरूरत पड़ी तो सुबह 5 बजे उनका मोबाइल बंद पाया गया। काफी देर बाद तक भी जब उनका मोबाइल बंद आता रहा तो अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनकी तलाश की गई। तो पता चला कि उनके मिल परिसर से बाहर जाने का रिकार्ड नहीं है। जिसके बाद मिल परिसर में स्थित कालोनी स्थित उनके आवास पर उनकी पत्नि पुष्पलता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह घर नहीं आए। इसके बाद चीनी मिल अधिकारियों द्वारा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस संबंध में चीनी मिल प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह ने बताया कि केमिस्ट अरुण वर्मा की पूरे मिल में तलाश की जा रही है। थाना पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि मिल प्रशासन की सूचना पर केमिस्ट की तलाश उनके स्तर से कराई जा रही है।